{"_id":"5e0255028ebc3e87f62f66fb","slug":"half-a-dozen-people-injured-in-road-accidents-mahoba-news-knp5342244182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शहर के मुख्य मार्ग में सड़क के बीचोंबीच लगे खंभे से तेज रफ्तार एंबुलेंस टकरा गई लेकिन मरीज और तीमारदार बाल-बाल बच गए।
शहर के मोहल्ला फतेहपुर बजरिया निवासी मजहर (35) पुत्र नसीर खान अपनी पत्नी डेजी (30), बेटा फैज (07) और दूसरे बेटे सैफ (03) के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। तभी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे चारों लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। चित्रकूट निवासी सीताराम अपने बहनोई कुलदीप के साथ मवईखुर्द गांव जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से सीता राम का पैर कट गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
अजनर प्रतिनिधि के अनुसार अजनर निवासी देवेंद्र उर्फ पप्पू (25) पुत्र शिवसिंह अपनी कार से सोमवार की रात को नौगांव से अजनर आ रहा था। तभी बचेवरा गांव के पास कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। जिससे देवेंद्र घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र नौगांव में भर्ती कराया गया।