{"_id":"64f7700261987436980cd847","slug":"gurujis-feet-worshiped-on-teachers-day-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-1381-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शिक्षक दिवस पर गुरुजी का हुआ चरण-वंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शिक्षक दिवस पर गुरुजी का हुआ चरण-वंदन
Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में शिक्षक दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालयों में छात्राें ने अपने गुरुजनों का चरण-वंदन करते हुए उपहार भेंट किए। शहर में दो स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 24 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विकास निगम के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला व विपुल पांडेय ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले राजकीय महाविद्यालय चरखारी के प्रवक्ता डॉ. दीपक सिंह, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरिफ राईन, एसके महाविद्यालय जैतपुर के प्राचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, नवोदय विद्यालय के छात्र सुनील जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय संतोषपुरा की सहायक अध्यापिका आनंद कुमारी, प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर चरखारी के शिक्षक पंकज बिंदुआ, सुनील गुप्ता, विष्णु गुप्ता, जीतेंद्र राठौर, मिथलेश तिवारी, बृजकिशोर मिश्रा और बेनी प्रसाद यादव को स्व. बाबूलाल तिवारी स्मृति शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर मकुंद फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी, संगीताचार्य पं. जगप्रसाद तिवारी, पूर्व प्रवक्ता रामप्रकाश पुरवार, त्रिलोकमोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।
वहीं शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, सीडीओ चित्रसेन सिंह, डीआईओएस गिरधारीलाल कोली व समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शंकरलाल, सरोज बाला, देवेंद्र कुमार, बृजेंद्र सिंह तोमर, ज्योति, सरगम खरे, सतीशचंद्र मिश्रा, कैलाश बाबू, रूबी सिंह, नफीस, रविंद्र चौरसिया और रामशरण सेन को सम्मानित किया। साईं कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार शुक्ला व प्रशासनिक अधिकारी बीके साहू ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
विज्ञापन
इस दौरान कॉलेज के शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। बीआरसी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के चारों ब्लॉकों व नगर क्षेत्र के दस-दस शिक्षक हरिकेश सोनी, संतोष अहिरवार, पूजा देवी, किरन पटैरिया, रज्जाक मोहम्मद आदि को बीएसए अजय कुमार मिश्रा ने सम्मानित किया।
इस मौके पर एबीएसए गौरव शुक्ला, शैलेष त्रिपाठी, प्रीति राजपूत आदि मौजूद रहे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें बच्चों ने शिक्षकों को उपहार व पार्टी देकर सम्मानित किया।