{"_id":"685af3ccc0de33308a0043fe","slug":"government-ration-sellers-son-committed-suicide-by-consuming-poison-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-115579-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सरकारी राशन विक्रेता के बेटे ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सरकारी राशन विक्रेता के बेटे ने जहर खाकर दी जान
Wed, 25 Jun 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। शहर के मोदी ग्राउंड के पास सरकारी राशन विक्रेता के बेटे ने जहर खा लिया। जब पिता ने बेटे को फोन किया तो उसने बताया कि मैंने जहर खा लिया है, पापा मुझे बचा लो। तब परिजन मौके पर पहुंचे और अचेत अवस्था में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई।
ब्लॉक कबरई के सिजहरी निवासी नरोत्तम सेन गांव में सरकारी राशन की दुकान चलाता है। उसका तीसरे नंबर का बेटा पुष्पेंद्र (28) जिला मुख्यालय में संचालित मूंगफली मिल में काम करता था। सोमवार की शाम वह नहीं लौटा और शहर के मोदी ग्राउंड के पास किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। समय से घर न पहुंचने पर पिता ने फोन कर बेटे से संपर्क किया। तब उसने जहर खाने की बात बताते हुए बचाने की गुहार लगाई। अचेत अवस्था में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पिता ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। बेटे ने यह कदम क्यों उठाया। किसी की समझ नहीं आ रहा है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।