फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Gifts changed the picture of Veerbhoomi Mahavidyalaya

Mahoba News: सौगातों ने बदल दी वीरभूमि महाविद्यालय की तस्वीर

Fri, 29 Dec 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gifts changed the picture of Veerbhoomi Mahavidyalaya
महोबा। तालीम के क्षेत्र में तरक्की का द्वार खुलने से महोबा का वीरभूमि महाविद्यालय विकास की नई इबारत लिख रहा है। यह महाविद्यालय वर्ष 2023 में वक्त के साथ कदम ताल करता दिखा। एक के बाद एक कई सौगातें मिलीं तो महाविद्यालय की तस्वीर ही बदल गई। हालांकि, माध्यमिक शिक्षा सालभर पुराने ढर्रे पर ही रेंगती रही। शहर में दूसरे बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

----------
महोबा। वर्ष 2023 शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में हमेशा याद किया जाएगा। यह साल महाविद्यालय के लिए उपलब्धियों भरा रहा। थोड़े-थोड़े अंतरालों में सौगातों की बारिश होती रही। कभी खनिज निधि का खजाना महाविद्यालय के लिए खोल दिया गया तो कभी उच्च शिक्षा के बजट से विकास कार्य कराया गया। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण टैबलेब की सौगात रही। खनिज न्यास से महाविद्यालय के लिए 50 टैबलेट मुहैया कराए गए। इन टैबलेटों के माध्यम से छात्र यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आने वाले समय में टैबलेब में शिक्षा ग्रहण करने वाले होनहारों का देश की प्रतिष्ठित नौकरियों में चयन होगा। जिससे वीरभूमि महाविद्यालय के साथ ही वीर आल्हा-ऊदल की नगरी महोबा का नाम भी रोशन होगा। महाविद्यालय में उच्च शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत बनाए गए हॉल में वातानुकूलित सुविधा के बीच टैबलेब की स्थापना हुई है। जिसमें देश की प्रतिष्ठित कोचिंगों की फ्रेंचायजी लेकर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को मिली फिटनेस पार्क की सुविधा
महोबा। वर्ष 2023 में ही वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में उच्च शिक्षा के बजट से फिटनेस पार्क की सौगात मिली। यहां झूलों के साथ ही फिटनेस के लिए संसाधन भी जुटाए गए। शरीर सौष्ठव के लिए छात्रों को महाविद्यालय की ओर से की गई यह व्यवस्था खासी रास आ रही है। फिटनेस पार्क में छात्रों की भीड़ उमड़ी रहती है। विद्यार्थियों में अब अपनी सेहत और शारीरिक फिटनेस को लेकर सजगता बढ़ी है।

10 मीटर एयर रायफल शूटिंग में अचूक निशाना साध रहे छात्र
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में वर्ष 2023 की फरवरी माह में 10 मीटर एयर रायफल शूटिंग की व्यवस्था की गई है। इस सौगात से छात्रों को निशानेबाजी की कला में पारंगत होने का मौका मिला है। समय की मांग के अनुरूप महाविद्यालय में लगातार नई-नई सुविधाएं मिलने से छात्रों में खुशी का माहौल है। 10 मीटर एयर रायफल शूटिंग की व्यवस्था होने के बाद से छात्र समय मिलने पर अभ्यास करते हैं। जिससे वह अब अचूक निशाने साधने लगे हैं। (संवाद)

इनका रहा मलाल
बहुउद्देश्यीय हाल: बजट की आस में बीता साल
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के महाराज छत्रसाल स्टेडियम में बहुउद्देश्यीय हाल की मांग बरकरार है। वर्ष 2023 में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम के तहत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इसकी कार्ययोजना लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने तैयार की थी। महाविद्यालय के स्टेडियम में करीब 31.31 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्रस्तावित बहुउद्देश्यीय हाल को लेकर बजट जारी नहीं हुआ। यदि, यह हाल बन जाता तो प्रदेशस्तरीय इंडोर गेम प्रतियोगिताओं का यहां आयोजन होता और वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता। (संवाद)

मांग बरकरार, नहीं मिली छात्रावास की सौगात
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की सुविधा के लिए छात्रावास की मांग लंबे समय से की जा रही है। वर्ष 2023 में भी समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित पीएम अजय योजना के तहत छात्रावास तैयार कराने को लेकर पत्राचार भी किया जाता रहा है। बावजूद इसके समाज कल्याण विभाग की ओर से वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय को यह सौगात देने को लेकर ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। (संवाद)


उम्मीद में बीता साल, नहीं बना नया जीजीआईसी
महोबा। माध्यमिक स्तर की बालिका शिक्षा शहर के एकलौते जीजीआईसी पर ही निर्भर है। छात्राओं की संख्या अत्यधिक होने से दो पालियों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। हालांकि, शहर के राठ रोड पर अल्पसंख्यक विभाग की ओर से नगर में ही एक ओर जीजीआईसी भवन को तैयार कराया जा रहा है। उम्मीद थी कि वर्ष 2023 में भवन का काम शत-प्रतिशत पूरा हो जाएगा, लेकिन उम्मीदों में ही पूरा साल बीत गया। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का दावा है कि आगामी कुछ माह में काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed