फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ganpati Bappa Morya, come back soon next year...

Mahoba News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना...

Mon, 21 Sep 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya, come back soon next year...
फोटो 21 एमएएचपी 17 परिचय-शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर तालाब में गणेश प्रतिमा के विसर्जन को जाते भक
महोबा/कुलपहाड़। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में घरों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। सोमवार को शहर में छह से अधिक घरों में विराजमान गणेश प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ कीरत सागर तट ले जाया गया। जहां पूजा-अर्चना के बाद भक्तों को नम आंखों से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज रही।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी को घरों और पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इस दौरान सात दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आरती व अन्य आयोजन कराए गए। सोमवार को भक्तों ने विसर्जन जुलूस निकाला। डीजे की धुन पर बज रहे भक्तिगीतों पर युवा और महिलाएं अबीर-गुलाल उड़ाते चलतीं रहीं। ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर पूजा-अर्चना व आरती के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद उनका विसर्जन किया गया। मुढ़ारी गांव में घरों में स्थापित प्रतिमाओं को भक्त गोद में लेकर तालाब पहुंचे। विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

आरती में जुट रही भक्तों की भीड़
कबरई। कस्बा कबरई और धरौन गांव में गणेश पंडालों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। यहां सुबह-शाम होने वाली आरती में भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। धरौन गांव में पिछले पांच सालों से समाजसेवी प्रशांत दीक्षित की अगुवाई में गणेशोत्सव कराया जा रहा है। आरती में राम सोनी, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, धीरेंद्र विश्वकर्मा, स्वतंत्र दीक्षित, हर्षित सिंह, आशीष समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। आयोजक ने बताया कि बृहस्पतिवार को पंडाल में विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed