फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four injured including couple in incidents of fighting, report on seven

Mahoba News: मारपीट की घटनाओं में दंपती समेत चार घायल, सात पर रिपोर्ट

Thu, 26 Oct 2023 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Four injured including couple in incidents of fighting, report on seven
महोबा/कबरई। थाना अजनर के मझगवां खुर्द निवासी विक्रम यादव खेत पर था। तभी पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव दौड़ी पत्नी देवकुंवर को भी पीटकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पंकज यादव, ज्ञान सिंह, दुर्ग सिंह और केसरदास के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में कांशीराम कॉलोनी निवासी कुसुम प्रजापति घर पर अकेली थी। तभी तीन लोग घर में घुस आए और लोहे की रॉड से मारापीटा। जिससे महिला घायल हो गई। पुलिस ने बबलेश, सिया व रीता के खिलाफ मारपीट और धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। कबरई संवाद के अनुसार कस्बे के गांधीनगर निवासी बबलू कुशवाहा ने अपनी पत्नी व उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन

----------
युवक के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा
महोबा। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना कबरई में युवक के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है। आंबेडकरनगर कबरई निवासी बेबी यादव के पति सुरेश यादव की 13 जून को मौत हो गई थी। उसके पति ने राठ निवासी अंश द्विवेदी को 16.5 लाख में ट्रक बेचा था। जिसका तीन लाख रुपये दे दिया गया था और 13.5 लाख रुपये शेष था, लेकिन इसके बाद अंश द्विवेदी ने रुपये नहीं दिए और न ही किस्त जमा की। रुपये मांगने पर धमकी दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी अंश द्विवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आठ लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज
महोबा। न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर के न्यू सिटी निवासी रामरति ने पुलिस को बताया कि उसके बडे़ पुत्र अमित की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। इसके बाद बहू किसी को कुछ बताये बिना लापता हो गई। बाद में उसके वापस लौटने पर दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। दस अगस्त को उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। बहू के परिजनों पर चोरी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। तब पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया था। न्यायालय के आदेश पर रेखा, रामकली, रामस्वरूप, अरविंद, राजू, बाबू, पंचा और पवन शुक्ला के खिलाफ चोरी व धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed