{"_id":"18c3aa90b687d4abb651d879f11f4aba","slug":"found-in-garbage-dumps-disabled-widow-s-pension-application-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में मिले विधवा विकलांग पेंशन के आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर में मिले विधवा विकलांग पेंशन के आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में वृद्धा, विधवा और विकलांगों को पेंशन देने के लिए तैयार पत्रावलियां कूड़े के ढेर में मिले। पेंशन की चाह रखने वाले असहाय गरीब इस घटना से खासे नाराज है।
नगर पंचायत खरेला क्षेत्र के बस स्टैंड समीप पावर हाउस किनारे कूड़े के ढेर में करीब दो हजार पेंशन के आवेदन पत्र मिलने से कस्बे में अफरा तफरी मच गई। शुक्रवार को सुबह जब मुहाल जालिब के कुछ ग्रामीण शौच क्रिया को निकले तो कूड़े के ढेर में वृद्धा विधवा और विकलांगों के पेंशन के लिए भरे गए आवेदन पड़े थे। इसकी खबर कस्बे में फैलते ही लोग अपने अपने आवेदन पत्र खोजने के लिए पहुंच गए। ग्रामीणों ने सैकड़ों रुपया खर्च कर आय, जाति, निवास और फोटो आवेदन को तैयार कराए थे। आवेदनों में आवश्यक अभिलेख संलग्न होने के साथ साथ लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट भी लगी थी। लेकिन इन आवेदन पत्रों को सबंधित विभाग में समय पर नही जमा किया गया। कूडे़ के ढेर में मिले पेंशन आवेदन पत्रों की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या मेें गरीब वर्ग के लोग धीरे-धीरे एकत्र हो गए। सरकार से पेंशन सुविधा मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों ने आवेदन पत्रों की यह दशा देखकर प्रतिनिधियों और समाज सेवा के नाम पर आवेदन कराने वाले लोगों को जमकर कोसना शुरू कर दिया। कई लोग पेंशन आवेदन पत्र लेकर नगर पंचायत कार्यालय तक पहुंच गए, लेकिन यह आवेदन पत्र इतनी बड़ी सेख्या में किसने फेंके है, यह स्पष्ट नही हो पाया है। मामले पर नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्ध गोपाल अहिरवार ने बताया कि आवेदन पत्र कूड़े के ढ़ेर में मिलने की जानकारी नहीं है। वैसे मेरे कार्यकाल में विधवा, विकलांग और वृद्ध के पात्रता के मुताबिक जो आवेदन जमा कराए गए, उन्हें पेंशन मिल रही है। फिर भी इतनी बड़ी संख्या में पेंशन पत्रावलियां कूड़े में फेंकने की मामले की जांच कराएंगे।