फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fire breaks out in grocery and computer shop, causing loss of Rs 8 lakh

Mahoba News: किराना व कंप्यूटर दुकान में लगी आग, आठ लाख का नुकसान

Sun, 23 Nov 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 23 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in grocery and computer shop, causing loss of Rs 8 lakh
महोबा। थाना महोबकंठ के रजौनी गांव में किराना व कंप्यूटर दुकान में लगी आग से लाखों का सामान जल गया। बिजली केबल में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने घटना में आठ लाख का नुकसान होने की बात कहते हुए थाना पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन

रजौनी निवासी आजाद राजपूत घर पर ही किराना व कंप्यूटर की दुकान किए है। शुक्रवार की रात को वह दुकान बंद करके अंदर चला गया और भोजन करने के बाद सो गया। देर रात दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख पीड़ित और पड़ोसी जाग गए। आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सबकुछ जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग की घटना में फ्रिज, कंप्यूटर, प्रिंटर, इनवर्टर, मोबाइल रिपेयरिंग मशीन, एलईडी, एलसीडी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, 15 नए मोबाइल, 30 हजार रुपये व तीन लाख का किराना सामान जल गया। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति का आंकलन किया। पीड़ित काे हर संभव सरकारी सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed