{"_id":"5fb6ba748ebc3e9bc61cc4e0","slug":"fir-on-hawk-doctor-for-death-of-woman-due-to-wrong-injection-mahoba-news-knp5950745166","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: गलत इंजेक्शन से महिला की मौत के आरोप में झोलाछाप पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: गलत इंजेक्शन से महिला की मौत के आरोप में झोलाछाप पर एफआईआर
विज्ञापन
महोबा। कस्बा जैतपुर के प्राइवेट क्लीनिक में पांच दिन पहले इलाज के दौरान गलत इजेक्शन से हुई महिला की मौत के मामले में झोलाछाप पर एफआईआर दर्ज की गई है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मामले की जांच के बाद गुरुवार को कोतवाली कुलपहाड़ में एफआईआर दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि मंगरौलकला गांव निवासी बसंती (40) पत्नी प्रभुदयाल 14 नवंबर को खेत से बकरी चराकर लौटते समय पत्थर से पैर टकराने पर गिरकर घायल हो गई थी। मुंह में गंभीर चोट आने पर परिजन उसे जैतपुर के प्राइवेट क्लीनिक ले गए थे।
वहां महिला की मौत हो गई थी। पुत्र रोशन ने गलत इंजेक्शन से मां की मौत होने का आरोप लगाया था। इस पर डीएम सत्येंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। सीएमओ के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन
सीएचसी जैतपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पीके सिंह ने टीम के साथ कस्बे के प्राइवेट क्लीनिक की जांच की। जांच के दौरान संचालक क्लीनिक से जुड़े कागजात नहीं दिखा सका। इलाज में लापरवाही बरतने की पुष्टि होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने झोलाछाप डाक्टर विपुल कुमार विश्वास के खिलाफ गैरइरादन हत्या व भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ अनूप कुमार दुबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है। चौकी प्रभारी बेलाताल सुनील तिवारी का कहना है कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर प्राईवेट क्लीनिक के चिकित्सक विपुल विश्वास का कहना कि महिला की हालत गंभीर थी। उन्होंने टिटनिस, पेनकिलर व एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाए थे, लेकिन महिला को नहीं बचाया जा सका। उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।