फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Female wrestler Nirjala beats Mansukh

Mahoba News: महिला पहलवान निर्जला ने मनसुख को दी पटकनी

Sun, 24 Nov 2024 02:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 24 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Female wrestler Nirjala beats Mansukh
चरखारी (महोबा)। कस्बे में चल रहे गोवर्धन्नाथजू मेले में दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन 12 से अधिक कुश्तियां हुईं।
विज्ञापन

हरियाणा की महिला पहलवान निर्जला व मुरैना के पुरुष पहलवान मनसुख के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। महिला पहलवान ने पुरुष पहलवान को पटखनी देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा ने फीता काटकर किया। पहली कुश्ती राजस्थान के बादल और मुरादाबाद के खलील पहलवान के बीच हुई। इसमें खलील पहलवान ने बादल को पटकनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खलील पहलवान और राजस्थान के ज्वाला, बाबा हरि शंकर दास व शैतान सिंह, कानपुर के रवि पहलवान व हरियाणा के रणवीर के बीच हुए मुकाबले बराबरी पर छूटे। रेफरी बांदा के कमलेश पहलवान व गुढ़ा के बुंदेलखंड केसरी कपिल पहलवान रहे।

इस दौरान पूर्व फौजी कुलदीप भटनागर, गुन्नी घोष, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा, रामराजा तिवारी, एड. नबी अहमद खां, जीतेंद्र यादव, जगदेव यादव, लेखाकार अय्यूब खां, संजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed