फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Female constable in car dies due to collision with dumper

Mahoba News: डंपर की टक्कर से कार सवार महिला सिपाही की मौत

Tue, 17 Dec 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 17 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Female constable in car dies due to collision with dumper
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर खन्ना टोल प्लाजा के पास डंपर ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार खन्ना थाने में तैनात महिला सिपाही की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे सीएचसी से जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जनपद झांसी के प्रेमनगर निवासी निशी अग्निहोत्री (30) थाना खन्ना में महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात थीं। मंगलवार को वह निजी चार पहिया वाहन से चालक मोहित उर्फ बंटी के साथ उपचार कराने कबरई गईं थीं। रात करीब नौ बजे दवा लेकर वापस लौटते समय हाईवे पर खन्ना और चिचारा के बीच तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार महिला सिपाही व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने निशी को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक मोहित को जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने सीएचसी पहुंच परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि हाईवे पर महिला आरक्षी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे महिला आरक्षी की मौत हो गई। वाहन चालक घायल है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed