{"_id":"6ac69046547219e4c60e20fb","slug":"female-clerk-suspended-for-providing-incorrect-information-during-inspection-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129443-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: निरीक्षण में गलत जानकारी देने पर महिला लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: निरीक्षण में गलत जानकारी देने पर महिला लिपिक निलंबित
विज्ञापन
महोबा। एआरटीओ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान वाहन छोड़ने की शिकायत पर गलत जानकारी देना संबंधित पटल लिपिक को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर आरटीओ बांदा सौरभ कुमार ने पटल लिपिक अमृता अवस्थी को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से अन्य लापरवाह कर्मियों में खलबली मची है।
जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने 30 सितंबर को एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान एक शिकायतकर्ता ने बताया कि कोतवाली में तीन दिन से बंद हरी मटर से लोड पिकअप को संबंधित पटल लिपिक नहीं छोड़ रहे हैं।
रिलीजिंग ऑर्डर देने में टाल-मटोल किया जा रहा है। शिकायत पर जिलाधिकारी ने पटल लिपिक अमृता अवस्थी से जानकारी मांगी। आरोप है कि उन्होंने डीएम को गलत जानकारी दी।
विज्ञापन
बताया कि सर्वर की दिक्कत से रिलीजिंग ऑर्डर नहीं निकल पा रहा है। संबंधित फाइल चेक करने पर उसमें रिलीजिंग ऑर्डर पहले से ही रखा मिला। इससे नाराज डीएम ने संबंधित लिपिक के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
डीएम ने एआरटीओ महोबा व आरटीओ बांदा को पत्र भेजकर लिपिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की थी। एआरटीओ दयाशंकर ने बताया कि गलत जानकारी देने पर पटल लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।