फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers unwilling to part with land for industrial corridor.

Mahoba News: औद्योगिक गलियारा के लिए भूमि देने के लिए तैयार नहीं किसान

Mon, 10 Aug 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers unwilling to part with land for industrial corridor.
महोबा। जिले में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए पांच गांवों के सैकड़ों किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम न्यायिक सुखवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपनी सिंचित भूमि अधिग्रहित न करने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खेती ही उनकी जीविका का मुख्य साधन है। सिंचित भूमि अधिग्रहित होने से उन्हें पलायन को मजबूर होना पड़ेगा। यूपीडा ने मवईखुर्द, चिचारा, तमौरा, बरबई और छानीकलां गांवों में भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की है। इससे किसान चिंतित हैं क्योंकि उनके पास कृषि के अतिरिक्त कोई अन्य आय का साधन नहीं है। प्रस्तावित भूमि अत्यंत उपजाऊ और समतल है। इस भूमि से कबरई बांध की मुख्य नहर भी गुजरती है, जिससे यह सिंचित है। किसानों ने चेतावनी दी कि भूमि अधिग्रहण से उनका जीविकोपार्जन मुश्किल हो जाएगा और वे भूमिहीन होकर पलायन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


किसानों ने पांच गांवों की भूमि औद्योगिक गलियारे के लिए न लिए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह भूमि कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भूमि अधिग्रहण से अधिकतर किसान भूमिहीन हो जाएंगे। भारत कृषि प्रधान देश है और ऐसे में कृषि भूमि का अधिग्रहण अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed