फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers angry over collection facility at purchase center on fast unto death

क्रय केंद्र में सुविधा शुल्क वसूलने से नाराज किसान आमरण अनशन पर

Sat, 20 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry over collection facility at purchase center on fast unto death
आमरण अनशन पर बैठे किसान - फोटो : MAHOBA
महोबा। दलहन क्रय केंद्र पचपहरा में चना खरीद में प्रति क्विंटल 400 रुपये के हिसाब से सुविधा शुल्क मांगे जाने से किसान भड़क गए। केंद्र प्रभारी की भ्रष्टाचार नीति से नाराज होकर किसान नेता गुलाब सिंह राजपूत पचपहरा केंद्र में ही आमरण अनशन पर बैठ गए। उनके समर्थन में तमाम किसान और सत्यमेव जयते युवा सोच के कार्यकर्ता भी कूद पड़े।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पचपहरा मंडी में खोले गए दहलन क्रय केंद्र में नंबर लगाने के एक-एक माह बाद भी उनका नंबर नहीं आ रहा है। किसान नेता ने आरोप लगाया कि 400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से देने पर उनकी खरीद की जाती है और किसान अपना चना बेचने के लिए हफ्तों से मंडी परिसर में डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने भी एक सप्ताह पहले क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा पैसे के लेनदेन की शिकायतें मिलने पर केंद्र का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारी को लताड़ लगाते हुए किसानों की खरीद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका कोई असर न पड़ने पर किसान नेता समेत एक दर्जन से अधिक किसानों ने अनशन शुरू किया है। किसान गुलाब सिंह राजपूत का कहना है कि केंद्र प्रभारी चना खरीद के नाम पर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। कई-कई दिन से डेरा जमाए किसानों की खरीद न करके सुविधा शुल्क लेकर व्यापारियों का माल खरीदा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कांटे बढ़ाकर किसानों के चने की खरीद शुरू नहीं की जाती, आमरण अनशन जारी रहेगा। उनके समर्थन में तमाम किसान उतर आए। इस मौके पर जागेश्वर यादव, राधेश्याम तिवारी, विकास कुमार किसान नेता के समर्थन में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रामकृष्ण पांडेय का कहना है कि नियमानुसार तौल कराई जा रही है। पहले आने वाले किसान वरीयता दी जाती है। कोई सुविधा शुल्क नहीं लिया जा रहा। व्यापारियों अनाज नहीं खरीद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed