{"_id":"60ddf40c8ebc3eba71538b6b","slug":"farmer-dharna-mahoba-news-mahoba-news-knp637521634","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों समस्याओं को लेकर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों समस्याओं को लेकर धरना
विज्ञापन
महोबा। तहसील कुलपहाड़ क्षेत्र में चकबंदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के विरोध में बुंदेलखंड किसान यूनियन आंदोलित है। यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार से कुलपहाड़ तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
यूनियन के संगठन प्रभारी बालाजी के नेतृत्व में 15 से अधिक पदाधिकारी धरने पर बैठे। राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत ने कहा कि कुलपहाड़ तहसील में चकबंदी कराई गई है, जिसमें भारी अनियमितताएं की गईं। उन्होंने नए सिरे से चकबंदी कराने की मांग की। साथ ही इलाहाबाद बैंक शाखा जैतपुर में फर्जी तरीके से कागजात तैयार किसानों के नाम पर पैसा निकाला गया।
इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। ऐलान किया कि मांगें पूरी न होने तक वह धरने पर डटें रहेंगे। मनीष तिवारी, देवीदीन राजपूत, किशोरीलाल, रामस्वरूप, कपूरी देवी, विमला देवी, रामवती, प्रकाश रानी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।