फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Famous in Sanskrit song, Manavi tops in general knowledge

Mahoba News: संस्कृत गीत में यशस्वी, सामान्य ज्ञान में मानवी अव्वल

Wed, 28 Aug 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 28 Aug 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Famous in Sanskrit song, Manavi tops in general knowledge
महोबा। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से शहर के साईं इंटर काॅलेज में मंगलवार को संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान संस्कृत गीत में यशस्वी तो संस्कृत सामान्य ज्ञान में मानवी ने बाजी मारी। स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कॉलेज में संस्कृत गीत, संस्कृत वाचन और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। संस्कृत गीत में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा यशस्वी श्रीवास्तव ने प्रथम, इसी विद्यालय की नव्या सिंह ने द्वितीय व जिज्ञासा चौरसिया ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

इसी तरह संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में साईं इंटर कॉलेज की छात्रा मानवी चतुर्वेदी ने प्रथम, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की मानसी चतुर्वेदी ने दूसरा और सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र ओमजी रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अंकित कुमार ने बाजी मारी। इस मौके पर संस्कृत आचार्य कृष्ण बिहारी रिछारिया, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, सौरभ द्विवेदी, रेखा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य आदर्श ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed