फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Family members created ruckus in hospital after death of woman

महिला की मौत पर अस्पताल में परिजनों ने काटा हंगामा

Tue, 29 Oct 2019 07:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Family members created ruckus in hospital after death of woman
महोबा। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। इस दौरान डॉक्टरों व कर्मचारियों से अभद्रता की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में परिजन महिला के शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के ग्राम गौरहारी निवासी मुन्नी (60) पत्नी चेतराम को रविवार को तेज बुखार आया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू किया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हंगामे के चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई।
मृतका के परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर व कर्मचारियों से अभद्रता की। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने हंगामा काट रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। बाद में परिजन शव को घर ले गए। कोतवाली के एसआई अंबुज शर्मा का कहना है कि परिजन शराब के नशे में थे। जिन्हें समझाकर शांत कराया गया। बाद में परिजन चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed