{"_id":"5e5e9ca68ebc3ef409734a30","slug":"failure-to-resolve-the-resolution-day-due-to-lack-of-disposal-mahoba-news-knp548390834","type":"story","status":"publish","title_hn":"निस्तारण न होने से समाधान दिवस के चक्कर काटने को फरियादी मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निस्तारण न होने से समाधान दिवस के चक्कर काटने को फरियादी मजबूर
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शासन के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे समाधान दिवसों में कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी निस्तारण न होने से फरियादियों की संख्या घट रही है। निस्तारण न होने से फरियादी समाधान दिवस के चक्कर काटने को मजबूर हैं। तहसील में आयोजित जिलास्तरीय समाधान दिवस में 55 शिकायतें आईं, इनमें चार का ही निस्तारण हो सका।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। सर्वाधिक शिकायतें डूडा विभाग, आपूर्ति विभाग व गोशाला से संबंधित रहीं। कुलपहाड़ के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र मैयादीन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए वह दो साल से एक दर्जन से अधिक शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन आज तक आवास स्वीकृत नहीं हुआ। इस बार भी आश्वासन देकर चलता कर दिया गया।
कुलपहाड़ निवासी शिवनारायण अग्रवाल निवासी कुलपहाड़ ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि नगर पंचायत द्वारा चौधरी तालाब के बंधान पर अवैध रूप से शुलभ शौचालय का निर्माण करा दिया गया, जिससे तालाब का पानी प्रदूषित हो रहा है। दो बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का 15 दिन के अंदर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ हीरा सिंह, एसडीएम मोहम्मद उवैस, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, सीओ अवध सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिविर लगाकर बनाए गए आयुष्मान कार्ड
कुलपहाड़। समाधान दिवस के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में ही शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवकुमार सोनी, माया, ध्रुव, संतोष, बलिहारी, तारा, पार्वती समेत 10 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम में गिरजा गुप्ता, बसंत कुमार, शशि तिवारी, प्रमिला देवी, क्रांति और अतरजहां शामिल रहे।