फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Excessive bleeding after delivery disrupts hormonal balance

Mahoba News: प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से बिगड़ रहा हार्मोनल संतुलन

Thu, 06 Nov 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 06 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Excessive bleeding after delivery disrupts hormonal balance
महोबा। महिलाओं को प्रसव के दौरान या बाद में यदि 500 ग्राम से ज्यादा रक्तस्राव हो जाए तो इसका असर केवल शरीर पर ही नहीं बल्कि हार्मोन के संतुलन पर भी पड़ता है।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल काॅलेज में झांसी की ओर से एक साल की अवधि में प्रसव के बाद अत्याधिक रक्तस्राव से पीड़ित 100 महिलाओं पर किए गए शोध में यह बात सामने आई है। शोध में महोबा समेत बुंदेलखंड के अन्य जिलों की महिलाओं को शामिल किया गया। जांच के बाद इनमें दो महिलाएं शीहान सिंड्रोम की शिकार पाई गईं। इन महिलाओं में थकान, बाल झड़ने, वजन घटने-बढ़ने और लो ब्लड प्रेशर जैसे लक्षण दिखाई दिए।
विज्ञापन

झांसी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक नूतन अग्रवाल के नेतृत्व में डॉ. हिमांशु ने प्रसव पीड़िता की सुरक्षा और प्रसवोत्तर देखभाल के उद्देश्य से अधिक रक्तस्राव से पीड़ित महिलाओं पर यह शोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके निष्कर्ष के बारे में डॉ. नूतन ने बताया कि इस रोग में मस्तिष्क की पिट्यूटरी ग्रंथि को पर्याप्त रक्त और ऑक्सीजन नहीं मिल पाने से उसकी कोशिकाएं नष्ट होने से सिकुड़ जाती हैं। इससे आवश्यक हार्मोन बनने बंद हो जाते हैं।

पीड़ित महिला के शरीर में हार्मोन का संतुलन गड़बड़ा जाता है और उसे थायराइड, लो ब्लड प्रेशर आदि की समस्या हो जाती है। उन्होंने बताया कि इसके लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं, इसलिए कई बार पीड़िता को इसके बारे में पता नहीं चल पाता। वह बताते हैं कि प्रसव के कुछ दिन बाद दूध कम बनने, कमजोरी, ठंड बर्दाश्त न होने आदि की दिक्कत होने लगती है।
इन समस्याओं से राहत हार्मोन की दवाओं से ही मिलती है। यदि प्रसव के समय रक्तस्राव की रोकथाम और समय पर उपचार मिल जाए तो इस रोग से बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed