{"_id":"6918c665512190d8fe0b95d4","slug":"even-after-filing-the-complaint-the-problem-is-not-being-resolved-the-complainant-is-upset-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-119803-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शिकायत दर्ज कराने के बाद भी नहीं हो रहा समाधान, फरियादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शिकायत दर्ज कराने के बाद भी नहीं हो रहा समाधान, फरियादी परेशान
Sat, 15 Nov 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो 15 एमएएचपी 15 परिचय-समाधान दिवस में फरियादियोंं की शिकायतें सुनतीं डीएम गजल भारद्वाज। स्र
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील समाधान दिवसों में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। शनिवार को तहसील कुलपहाड़ में आयोजित जिलास्तरीय समाधान दिवस में कई फरियादी ऐसे पहुंचे, जो पहले भी शिकायतें दर्ज करा चुके हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी निस्तारण न होने से फरियादियोंं में मायूसी नजर आई। भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें सर्वाधिक रहीं।
डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 55 शिकायतें आईं। जिनमें से महज चार का मौके पर निस्तारण हो सका। सुगिरा निवासी राजेंद्र, विमलेश, साहब सिंह आदि ने विपक्षियों पर खेत पर कब्जा करने की नियत से दरवाजा किए जाने का आरोप लगाया। सिमरिया निवासी महंत हरीकिशन ने मंदिर जाने वाले रास्ते को कब्जामुक्त कराए जाने की मांग की। बार अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने खोनरिया गांव का ट्रांसफार्मर व खराब डीपी बदलवाने की मांग की। इस मौके पर एसपी प्रबल प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह, सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डॉ. आशाराम, एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार, तहसीलदार प्रमित सचान, नायब तहसीलदार पंकज गौतम, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
फरियादियों ने बताई हकीकत
मुढ़ारी गांव निवासी टुटियां ने समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी जमीन पर पड़ोसी ने कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं उसे खेत की बोआई नहीं करने दी जा रही है। थाना दिवस से लेकर तहसील समाधान दिवस चार बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। कार्रवाई न होने से दबंग कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। एक बार फिर न्याय की आस में वह शिकायत दर्ज कराने आए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
ब्लॉक पनवाड़ी के लोधीपुरा गांव निवासी राजेश शर्मा बताते हैं कि उनकी जमीन पर पत्थरगड्डी हो जाने के बाद भी विपक्षी कब्जा किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल, थाना दिवस व तहसील दिवस में कई बार शिकायत की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वह परेशान हैं। न्याय की उम्मीद लेकर एक बार फिर शिकायत करने आए हैं।