फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   election

सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को नहीं बनाया जाएगा मतगणना एजेंट

Tue, 27 Apr 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
election
महोबा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की चारों ब्लाकों की मतगणना दो मई को अलग-अलग स्थानों पर होगी। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां तेज कर कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मतगणना के बाबत निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत किसी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को मतगणना एजेंट नहीं बनाया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य की मतगणना के लिए जितनी टेबल लगाई जाएंगी, उतने ही मतगणना एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। बिना पास के बाहरी व्यक्ति को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सदस्य, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतगणना एजेंट न्याय पंचायतवार नियुक्त किए जाएंगे। मतगणना टेबल पर उम्मीदवार, मतगणना एजेंट या निर्वाचन एजेंट में से एक ही व्यक्ति उपस्थित रहेगा। उम्मीदवारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्वयं मतगणना के समय उपस्थित होने में असमर्थ है तो मतगणना एजेंट की नियुक्ति कर दें। लोकसभा व राज्यसभा के मंत्री, अन्य विशिष्ट व अति विशिष्ट व्यक्ति को अपना मतगणना एजेंट नियुक्त न करें, क्योंकि उनके साथ सुरक्षा के लिए नियुक्त अंगरक्षक को मतगणना प्रांगण में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक बार मतगणना एजेंट मतगणना कक्ष में प्रवेश करने के बाद परिणाम घोषित होने के बाद ही बाहर जाएंगे। वहीं, जिन लोगों को कोरोना संबंधित लक्षण हों, उन्हें मतगणना एजेंट न बनाया जाए। सभी मतगणना केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी, जहां प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। लक्षण मिलने पर एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। पॉजिटिव पाए जाने पर एजेंट को मतगणना केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed