{"_id":"64ef8b0605f813d52f0f0694","slug":"eight-injured-including-girl-child-in-road-accidents-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-1248-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में बालिका समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में बालिका समेत आठ घायल
Thu, 31 Aug 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में बालिका समेत आठ लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के बम्हौरीकलां निवासी बबलू (27) बुधवार की सुबह किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसी तरह खरेला निवासी रुद्रप्रकाश, मुढ़हरा निवासी रिचा, सालट निवासी दुर्गेश, महाराजपुरा निवासी उर्मिला, जुझार निवासी रामबाई, आशा व विनोद अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। (संवाद)