फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Eight including mother and daughter injured in auto collision with Bolero

Mahoba News: बोलेरो की टक्कर से ऑटो सवार मां-बेटी समेत आठ घायल

Tue, 07 May 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 07 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Eight including mother and daughter injured in auto collision with Bolero
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहपहाड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार मां-बेटी समेत आठ लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद बोलेरो सड़क किनारे खेत में घुस गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब पांच बजे रेलवे स्टेशन महोबा से सवारियां भरकर एक ऑटो जनपद छतरपुर के कस्बा लवकुश नगर जा रहा था। तभी महोबा-शाहपहाड़ी मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में ऑटो सवार लड़पुरा निवासी अरविंद (27), छतरपुर निवासी राजकुमार (20), धरमपुरा निवासी मोहनलाल (55), बम्हौरी पुरवा निवासी रामप्यारी (40), उनकी बेटी रीता (11), लवकुश नगर निवासी आस्था (20), रवि (25) व जूली सिंह (24) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद व राजकुमार की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। सभी लोग दिल्ली में कामकाज करते हैं और ऑटो से घर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद बोलेरो सड़क किनारे खेत में घुस गई। चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed