{"_id":"69066011f8ae6f087d03bb5b","slug":"e-library-will-be-built-in-three-inter-colleges-of-the-district-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-119390-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जिले के तीन इंटर काॅलेजों में बनेगी ई-लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जिले के तीन इंटर काॅलेजों में बनेगी ई-लाइब्रेरी
Sun, 02 Nov 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
महोबा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित जनपद के तीन राजकीय इंटर कॉलेजों में ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी। साथ ही राजकीय पुस्तकालय और अभ्युदय कोचिंग में भी ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। खनिज निधि न्यास के बजट से यह काम कराया जाएगा। इसको लेकर उच्चाधिकारियों की ओर से हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही एस्टीमेट बनाने का काम होगा।
खनिज न्यास निधि से जनपद में राजकीय मुकुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा व राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में ई-लाइब्रेरी तैयारी किए जाने की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा शहर के राठ रोड पर स्थित राजकीय पुस्तकालय और समाज कल्याण विभाग की ओर से नगर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में संचालित अभ्युदय निशुल्क कोचिंग में भी ई-लाइब्रेरी बनेंगी। यहां पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ प्रतियोगी परीक्षा तैयारी से जुड़ी किताबों व ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संग्रह होगा।
लाइब्रेरी में ई-पुस्तकों का विशाल संग्रह, प्रतियोगी परीक्षाओं, उद्यमिता और स्टार्टअप, वीडियो लर्निंग सामग्री उपलब्ध रहेगी। ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। कई बार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए स्थानीय स्तर पर किताबें नहीं मिलने से परेशानी होती थी लेकिन अब छात्रों की सुविधा के लिए ई-लाइब्रेरी शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
डीआईओएस प्रेमचंद यादव का कहना है कि यह ई-लाइब्रेरी खनिज निधि न्यास के बजट से तैयार होंगी। विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार ई-लाइब्रेरी का प्रयोग कर सकेंगे। ई-लाइब्रेरी के लिए जल्द ही एस्टीमेट तैयार होगा।