फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   do not leave tb medicine between treatment

बीच में न छोड़ें टीबी की दवा

Wed, 25 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 25 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
do not leave tb medicine between treatment

 बच्चों के शरीर में किसी प्रकार की गांठ होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं। टीबी होने पर डॉट्स का पूरा इलाज कराएं, दवा बीच में न छोड़ें। ये बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वार्ष्णेय ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में विश्व क्षयरोग दिवस पर आयोजित गोष्ठी में कही।

विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि बीमारी को छिपाने से रोग बढ़ जाता है। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. बीपी वर्मा ने बताया कि टीबी का एक मरीज 15 अन्य लोगों को संक्रमित करता है। इसलिए टीबी से बचाव आवश्यक है। टीबी का पूरा कोर्स कराएं। बीच में कोर्स छोड़ने पर दवा का प्रभाव खत्म हो जाता है।
विज्ञापन


जिसके लिए कई अन्य दवाएं एक साथ खानी होती हैं। उप जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि भरपेट भोजन से प्रोटीन और वसा की पर्याप्त मात्रा लेने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। जो टीबी के विषाणुआें से लड़ने में सहायक होती है। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद प्रसाद, सहयोगी संस्था की सदस्य नेहा, उमाशंकर, जयंत कुमार, शैलेंद्र मोहन दीक्षित, संतोष कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed