{"_id":"608c45fd8ebc3e8dc071612e","slug":"dm-market-lockdown-covid-19-shopping-mahoba-news-knp6261515109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चार दिन तक बंद रहेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चार दिन तक बंद रहेगा बाजार
विज्ञापन
महोबा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सरकार ने तीन दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। अब शुक्रवार की रात 8 बजे से ही बाजार बंद करा दिए गए और शनिवार, रविवार और सोमवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। जबकि मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने के चलते बाजार बंद रहेंगे। ऐसे में चार दिन की बंदी को देखते हुए बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटीं। बाजारों में कोरोना गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया गया।
एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। कहा कि इस अवधि में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी प्रकार के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। चरखारी संवाद के अनुसार नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद स्वरूप दमेले ने सरकार के वीकेंड लॉकडाउन का समर्थन किया है। कहा कि साप्ताहिक बंदी और लॉकडाउन को मिलाकर चार दिन बाजार बंद रहेंगे। उन्होंने शासन-प्रशासन से एक दिन में एक बाजार खोले जाने की मांग की है।
--
गेहूं खरीद जारी रहेगी
डीएम सत्येंद्र कुमार ने तीन दिन के वीकेंड लॉकडाउन के दौरान गेहूं खरीद जारी रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कोरोना कर्फ्यू व लॉकडाउन के दौरान गेेहूं क्रय व भंडारण कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के आने-जाने के लिए उनके विभागीय परिचय पत्र पास के रूप में मान्य किए जाने के भी आदेश दिए हैं। साथ ही गेहूं क्रय केंद्रों पर आने-जाने वाले किसानों को भी आने-जाने की अनुमति दी गई है। (संवाद)