फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   District Panchayat President broke silence on tender process controversy

Mahoba News: टेंडर प्रक्रिया विवाद पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 03 Jul 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 03 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President broke silence on tender process controversy
महोबा। जिले में जिला पंचायत के तहबाजारी टेंडर प्रक्रिया के चले आ रहे विवाद पर बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने चुप्पी तोड़ी। कहा कि मंडल स्तर पर कार्यकारिणी का हाल ही में गठन किया गया है। वह मंडल उपाध्यक्ष को नहीं जानते थे। कुछ लोगोंं ने टेंडर प्रक्रिया बाधित करने का प्रयास किया लेकिन वह अपने मकसद पर सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

एक सप्ताह से जिला पंचायत की तहबाजारी की टेंडर प्रक्रिया सुर्खियों में है। पांच दिन पहले टेंडर डालने को लेकर जिला पंचायत कार्यालय में विवाद हुआ था। जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकित शुक्ला व महेश तिवारी पर टेंडर प्रक्रिया बाधित करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवाद बढ़ने पर टेंडर प्रक्रिया को प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया था। बुधवार की शाम टेंडर खोले गए। जिसमें लखनऊ की एक संस्था को टेंडर स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष रही। तीन बार से टेंडर के दौरान विवाद के चलते प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही थी। पहले 15 करोड़ 55 लाख मेंं टेंडर किया गया था। जो अब बढ़कर 25 करोड़ 43 लाख तक पहुंच गया है। राजस्व बढ़ने से जिला पंचायत विकास करा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed