{"_id":"677971bbe9c6ff464c044449","slug":"disappointment-with-life-is-a-symptom-of-mental-illness-mahoba-news-c-225-1-mah1001-111509-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जिंदगी से निराशा मानसिक बीमारी का लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जिंदगी से निराशा मानसिक बीमारी का लक्षण
Sat, 04 Jan 2025 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में जानकारी देते मनोचिकित्सक प्रेमदास।
- फोटो : कार्यक्रम में जानकारी देते मनोचिकित्सक प्रेमदास।
श्रीनगर (महोबा)। मन चेतना दिवस पर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी व उपचार शिविर आयोजित हुआ।
इस दौरान मानसिक बीमारियों के लक्षण व उपचार की जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने कहा कि जिंदगी से निराशा भी मानसिक बीमारी के लक्षण हैं।
इस मौके पर डॉक्टरों की टीम ने 70 मरीजों का इलाज कर जरूरी सलाह दी। गोष्ठी में डॉ. स्वेता व डॉ. जितेंद्र ने कहा कि मानसिक बीमारी का इलाज पूरी तरह संभव है। जिला अस्पताल में मन कक्ष संचालित है। जहां मनोरोगियों का नियमित उपचार किया जाता है।
मनोचिकित्सक प्रेमदास व अंकिता गुप्ता ने बताया कि याददाश्त की कमी, दिनचर्या को भूल जाना, व्यक्तित्व में परिवर्तन, अनुचित व्यवहार, नकारात्मक विचार आना, जिंदगी में निराशा आदि मानसिक बीमारी के लक्षण हैं।
इस प्रकार की समस्या होने पर मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक से संपर्क करें। टेलीमानस हेल्प लाइन नंबर 1800 8914416 व 18005990019 पर बात करें।
इस मौके पर ग्राम प्रधान आशीष राजपूत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश वर्मा, फिरोज, सिद्धगोपाल, जूली, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।