फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cocaine worth 15 crore seized and three foreign nationals arrested in Faridabad

फरीदाबाद में 15 करोड़ की कोकीन पकड़ी: तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार, एनआईटी क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़

Wed, 16 Sep 2026 05:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 16 Sep 2026 05:46 PM IST
सार

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच एनआईटी में नशे की बड़ी खेप बरामद हुई है। टीम ने 15 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की है। इस मामले में तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Cocaine worth 15 crore seized and three foreign nationals arrested in Faridabad
तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम ब्रांच एनआईटी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) दिल्ली की संयुक्त टीम सूरजकुंड थाना क्षेत्र के लकड़पुर ,शिव दुर्गा विहार स्थित एक मकान पर छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 15 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन व अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


फरीदाबाद में किराये पर रह रहे तीन विदेशी तस्करों की पहचान नाइजीरिया निवासी इफेआयी इमैनुएल , बेल जॉन उर्फ एनुदुन इमैनुएल और कैमरून निवासी रेमी उर्फ अमोस ओवी के रूप में हुई हैं। तीनों आरोपियों के पासपोर्ट व वीजा संबंधी दस्तावेजों की पुलिस और संबंधित एजेंसियों द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ थाना सूरजकुंड में बीएनएस व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध अमन यादव ने बताया कि 15/16 सितंबर की देर रात क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी निरीक्षक अनिल छिल्लर की टीम और एनसीबी दिल्ली को लकड़पुर स्थित एक मकान में भारी मात्रा में मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर टीम ने विधिवत सर्च वारंट हासिल किया और शिव दुर्गा विहार, लकड़पुर स्थित मकान नंबर 16 की दूसरी मंजिल पर तलाशी ली। एनसीबी की टीम द्वारा मौके पर ही केमिकल जांच किए जाने पर जब्त सामग्री में कोकीन और एम्फेटामाइन की पुष्टि हुई। रेड के दौरान पुलिस को 2.337 किलोग्राम कोकीन, 26 ग्राम एम्फेटामाइन, 1.378 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ और 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये आंकी गई है।


पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान क्राइम ब्रांच यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि यह खेप फरीदाबाद में कहां से लाई गई थी, एनसीआर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी और इस बड़े अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन से स्थानीय व विदेशी तस्कर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed