फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DIG jails arrived to know the condition of Corona infected prisoners

महोबा: कोरोना संक्रमित बंदियों का हाल जानने पहुंचे डीआईजी जेल

Wed, 18 Nov 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
DIG jails arrived to know the condition of Corona infected prisoners
महोबा। जिले के उप कारागार में कोरोना संक्रमित बंदियो की संख्या बढ़ने को जेल अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को डीआईजी जेल, प्रयागराज परिक्षेत्र बीआर वर्मा उप कारागार पहुंचे और संक्रमित बंदियों का हालचाल लिया। साथ ही मातहतों को संक्रमित बंदियों का सही तरीके से इलाज कराने व देखभाल किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप कारागार में कोरोना संक्रमित बंदियों की संख्या 102 पहुंच गई है। महानिदेशक (जेल) आनंद कुमार के निर्देश पर डीआईजी जेल दोपहर करीब 12 उप कारागार पहुंचे। उन्होंने महिला बैरक में बंद कोरोना संक्रमित छह महिला बंदियों से उनके स्वास्थ्य और इलाज के बारे में पूछा।
विज्ञापन

इसके बाद जेल की बैरक नंबर दो व तीन में बने कोविड हास्पिटल में जाकर संक्रमित बंदियों को देखा। उनके इलाज के बारे में कारागार के अफसरों से जानकारी ली। पूछने पर बंदियों ने बताया कि उन लोगों को जेल प्रशासन की तरफ से काढ़ा और गर्म पानी प्रतिदिन मिलता है। इसके बाद डीआईजी ने भोजनालय में जाकर बंदियों को मिलने वाला खाना चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed