फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demand for SIT probe into crop insurance scam

Mahoba News: फसल बीमा घोटाले की एसआईटी से जांच की मांग

Sun, 05 Oct 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 05 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Demand for SIT probe into crop insurance scam
महोबा। जिले में करोड़ों रुपये के फसल बीमा घोटाले की एसआईटी से जांच कराने की मांग तेज हो गई है। जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर से किसानों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि इस फर्जीवाड़े की जांच बेहद धीमी चल रही है। इसकी एसआईटी से जांच कराई जाए, ताकि दोषियों पर कार्रवाई और किसानों को उनका हक मिल सके।
विज्ञापन

जय जवान जय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत ने प्रभारी मंत्री को सौंपे ज्ञापन बताया कि जिले में किसानों, वन भूमि, मंदिर और पहाड़ की जमीनों पर फर्जी तरीके से बीमा कराकर घाेटालेबाजों ने लाखों का क्लेम ले लिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी सही कार्रवाई नहीं हो रही है। जैतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बघौरा के मौजा कर्री में चकबंदी न होने के चलते कृषि भूमि का डाटा आनलाइन सत्यापित नहीं होता है। इसी का फायदा उठाकर फसल बीमा माफियाओं ने 17 किसानों के नाम से बीमा कराके फर्जी तरीके से 35 लाख रुपये क्लेम लिया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार ब्लाॅक पनवाड़ी के ग्राम सिमरिया में चकबंदी चल रही है। इसमें 147 किसानों के नाम पर 383.53 हेक्टेयर भूमि का बीमा कराया गया जबकि गांव का कुल क्षेत्रफल लगभग 275 हेक्टेयर है। बीमा माफियाओं ने यहां पर 1.19 करोड़ की राशि हड़प ली। इसी प्रकार कुलपहाड़ तहसील के ग्राम इंदौरा में 577 किसानों के नाम पर 1,204.46 हेक्टेयर का बीमा कराया गया था जबकि ग्राम का कुल क्षेत्रफल लगभग 250 हेक्टेयर है। यहां पर व्यक्तिगत दावा से 76 लाख और फसल कटाई प्रयोग से 34 लाख का बीमा क्लेम लिया गया। तहसील चरखारी के ग्राम लुहारी में 396 किसानों के नाम पर 1,138 हेक्टेयर का बीमा कराया गया जबकि ग्राम का कुल क्षेत्रफल लगभग 800 हेक्टेयर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ यही हाल भटेवरकला, संतोषपुरा, मुरानी, ज्योरइया, सिजवाहा व पलका गांव में फर्जी बीमा कराकर लाखों रुपये हड़पे गए। बीमा माफियाओं ने सैकड़ों हेक्टेयर वन विभाग, राजस्व विभाग और मठ-मंदिरों की जमीनों को अपना बताकर बीमा कराया। ज्ञापन सौंपने वालों में किसान मनोहर सिंह, निर्भाल सिंह, घनश्याम, सुरेश कुमार, लाखन सिंह, राजकुमार सिंह आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article