फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Deepesh Club won the final match of APL tournament

Mahoba News: दीपेश क्लब ने जीता एपीएल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

Sun, 04 Jan 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Deepesh Club won the final match of APL tournament
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर में चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें दीपेश क्लब ने जेआरपीएस क्लब को पांच विकेट से हराकर विजेता ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में दीपेश क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेआरपीएस क्लब की शुरूआत बेहद खराब रहीं। एक के बाद एक विकेट गिरने से पूरी टीम 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में उतरी दीपेश क्लब ने नौ ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे दीपेश क्लब पांच विकेट से विजेता बनीं।
विज्ञापन

एपीएल टूर्नामेंट में 24 विकेट लेकर रमाकांत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे जबकि 453 रन बनाकर शिवम यादव ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब हासिल किया। अंपायर की भूमिका देवेंद्र यादव ने निभाई। कमेंट्री संतोष राजपूत व बीके राजपूत ने की जबकि रोहित स्कोरर रहे। समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने विजेता व उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्राॅफी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed