फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dead body of youth found on railway track under suspicious circumstances

Mahoba News: संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Tue, 05 Sep 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on railway track under suspicious circumstances
कबरई (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मकरबई रेलवे क्राॅसिंग के पास एक युवक का संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत के मामले में थानाध्यक्ष का बेतुका बयान सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि जिसे कटना है खूब कट जाए कौन रोक लेगा।
विज्ञापन

कबरई क्षेत्र के खजुरिया पहरा निवासी जगदेव प्रजापति का पुत्र दीपक प्रजापति (22) पत्थरमंडी के डहर्रा पहाड़ पर पोकलैंड मशीन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। एक सितंबर को वह घर से मशीन चलाने के लिए डहर्रा जाने की बात कहकर घर से निकला था। तीन दिन तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार की सुबह दीपक का शव मकरबई रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि पहाड़ पहुंचकर जानकारी करने पर पता चला कि शाम तक वह पहाड़ में मशीन चलाता रहा। उसके बाद वह कहीं निकल गया। बताया कि घर पर किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ। मृतक के दो छोटे भाई संदीप व चेतराम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed