फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   How will the potholes on 360 km of roads be filled by the 30th?

Mahoba News: 30 तक कैसे भरेंगे 360 किमी सड़कों के गड्ढे

Wed, 23 Sep 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
How will the potholes on 360 km of roads be filled by the 30th?
फोटो 22 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के झलकारीबाई तिराहे के पास इस तरह बड़े-बड़े गड्ढों के बीच हिचकोले
-बारिश में जिले की सड़कें हुईं बदहाल, 205 किमी मार्गों के नवीनीकरण का भी प्रस्ताव
विज्ञापन

-समयसीमा में आठ दिन शेष, अधिकांश सड़कोंं पर अभी नहीं शुरु हुआ कार्य
फोटो 22 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के झलकारीबाई तिराहे के पास इस तरह बड़े-बड़े गड्ढों के बीच हिचकोले खाते निकलते वाहन। संवाद
फोटो 22 एमएएचपी 05 परिचय-बारिश में बही दिसरापुर गांव की सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जनपद में इस बार हुई अत्यधिक बारिश ने सड़कों की हालत बिगाड़ दी है। जिले में विभिन्न विभागों के अधीन करीब 360 किमी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कहीं सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं तो कहीं संपर्क मार्ग बारिश में बह जाने से गांवों का आवागमन प्रभावित है। लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कराकर क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने और 205 किमी मार्गों के नवीनीकरण का खाका तैयार किया है। डीएम ने सड़कों को 30 सितंबर तक गड्ढामुक्त करने की समयसीमा तय की है लेकिन अभी तक अधिकांश मार्गों पर काम शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में निर्धारित समय में अभियान पूरा करना चुनौती बना हुआ है।
अतिवृष्टि के कारण जिले के ग्रामीण इलाकों की कई सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बीजानगर, दिसरापुर, दमौरा समेत कई गांवों के संपर्क मार्गों का कुछ हिस्सा बारिश में बह गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण रामदयाल, प्रमोद, राकेश, देवीदीन, हरीओम आदि का कहना है कि सड़कें क्षतिग्रस्त होने के बाद से कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में क्षतिग्रस्त सड़कों को चिह्नित किया गया है। इनमें गड्ढामुक्त करने के साथ ही 205 किमी मार्गों के नवीनीकरण का काम भी प्रस्तावित है। बारिश थमने के बाद सड़कों की मरम्मत शुरू कराने की तैयारी है लेकिन कई स्थानों पर अभी तक निर्माण सामग्री व मशीनें नहीं पहुंची हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों की स्थिति ज्यादा खराब होने से लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

----------
स्टेशन मार्ग पर गड्ढों से राह मुश्किल
महोबा। शहर में भी बारिश ने सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। स्टेशन मार्ग की हालत बेहद खराब है। पूरी सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से स्टेशन आने-जाने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के कारण समस्या गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
समय सीमा कम, काम ज्यादा

महोबा। जिले में 360 किमी क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 30 सितंबर तक की समयसीमा निर्धारित की गई है। वहीं 205 किमी मार्गों के नवीनीकरण का काम भी प्रस्तावित है। समय सीमा समाप्त होने में महज आठ दिन का समय शेष हैं जबकि अधिकांश स्थानों पर काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतने कम समय में सड़कों को कैसे गड्ढामुक्त किया जाएगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभाग जल्द काम शुरू कराकर क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को बहाल करेगा।
----------
वर्जन
बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का अभियान शुरु कर दिया गया है। युद्धस्तर पर अभियान चलाकर सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। जिन सड़कों का नवीनीकरण होना है। उनका काम भी जल्द शुरू होगा। लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। -विकास कुमार जौहरी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, महोबा।

----------
गड्ढामुक्त के नाम पर डाली गिट्टी बनी मुसीबत
फोटो 22 एमएएचपी 06 परिचय-गड्ढामुक्त के तहत इस तरह बीएसएनएल मार्ग पर बिछाई गई गिट्टी। संवाद
महोबा। शहर के बीएसएनएल टाॅवर से स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई थी। कीरत सागर तालाब ओवरफ्लो होने से सड़क जगह-जगह कट गई थी। 29 अगस्त से महोबा में ऐतिहासिक कजली महोत्सव होने के चलते लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क को गड्ढामुक्त कराया था। गड्ढामुक्त के नाम पर सड़क के ऊपर केवल गिट्टी बिछा दी गई। इससे वाहन चालक परेशान हैं। गिट्टी में वाहन फिसलने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने सड़क को नए सिरे से दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।

फोटो 22 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के झलकारीबाई तिराहे के पास इस तरह बड़े-बड़े गड्ढों के बीच हिचकोले

फोटो 22 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के झलकारीबाई तिराहे के पास इस तरह बड़े-बड़े गड्ढों के बीच हिचकोले

फोटो 22 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के झलकारीबाई तिराहे के पास इस तरह बड़े-बड़े गड्ढों के बीच हिचकोले

फोटो 22 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के झलकारीबाई तिराहे के पास इस तरह बड़े-बड़े गड्ढों के बीच हिचकोले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed