{"_id":"6ab2d3466545c6cc200c2a5d","slug":"innocent-child-drowns-in-pond-after-going-to-relieve-himself-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-129012-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शौच करने गए मासूम की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शौच करने गए मासूम की तालाब में डूबकर मौत
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 02 परिचय-सौरभ अहिरवार (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
-चचेरे भाई के बताने पर परिजनों ने तालाब से निकाला शव
फोटो 22 एमएएचपी 02 परिचय-सौरभ अहिरवार (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिले की सीमा से सटे जनपद छतरपुर के बम्हौरी गांव में सोमवार की देर शाम तालाब में डूबकर मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन है। हालांकि, परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव घर ले गए। उधर, मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
बम्हौरी निवासी मुन्ना अहिरवार दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता है। घर पर उसके दो बेटे राज और सौरभ (06) रहते हैं। शाम को सौरभ शौच क्रिया करने की बात कहकर घर से निकल गया। बाद में चचेरे भाई पुष्पेंद्र के साथ गांव के तालाब के पास शौच को चला गया। तभी शौच करने के दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह डूब गया। 15 मिनट तक उसके बाहर न निकलने पर चचेरा भाई ने घर पहुंचकर पूरी बात परिजनों को बताई। तब परिजनों ने उसकी तालाब में खोजबीन की। रात करीब आठ बजे उसका शव तालाब से बरामद हुआ। परिजन उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल महोबा ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई बड़े भाई राज ने बताया कि तालाब के पास शौच करते समय पैर फिसलने से भाई की मौत हुई है।
-- -- -- -- -- --
वृद्ध की तालाब में डूबकर मौत
चरखारी। कोतवाली चरखारी के एक गांव के तालाब में डूबकर वृद्ध की मौत हो गई। फतेहपुर गांव निवासी हीरालाल अहिरवार (70) सोमवार की शाम घर से बिना बताए निकल गया। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। रात करीब 11 बजे वृद्ध गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने किसी तरह बाहर निकाल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेते हुए जांच की। मृतक के बेटे देवीचंद्र ने बताया कि पिता मानसिक रूप से परेशान रहते थे। वह घर से बिना बताए निकल गए। वह तालाब कैसे पहुंचे, यह नहीं पता। पुलिस घटना की जांच कर रही है।