फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer dies under suspicious circumstances

Mahoba News: किसान की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटकता मिला शव

Wed, 23 Sep 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances
-भाई बोला, बैंक व साहूकारों के कर्ज अदायगी की चिंता में परेशान थे गौरीशंकर
विज्ञापन

फोटो 22 एमएएचपी 16 परिचय-किसान गौरीशंकर अहिरवार (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के महुआ इटौरा गांव में किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर पर फंदे से लटकता मिला। परिजनों का कहना है कि खेती में सही पैदावार न होने से बैंक और साहूकारों का कर्ज अदा नहीं हो पा रहा था। इस चिंता में उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

महुआ इटौरा निवासी गौरीशंकर अहिरवार (65) का शव मंगलवार की सुबह घर पर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। तब परिजनों ने घटना की सूचना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर जानकारी ली। मृतक के भाई रतनलाल अहिरवार ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से परेशान रहते थे और परिजनों से कर्ज चुकाने को लेकर चिंता व्यक्त करते थे। उन पर बैंक का 20 हजार रुपये समेत साहूकारों का करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज था। फसल भी बेहतर न होने से वह चिंतित रहते थे। सोमवार की देर रात वह गणेश प्रतिमा पंडाल से घर लौट आए और मकान के दरवाजे की कुंडी से रस्सी का फंदा लगा लिया। उधर, उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ आदेश सिंह सागर का कहना है कि लेखपाल को जांच के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का सामने आया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed