{"_id":"60a267a68ebc3e73df7a39b1","slug":"dahej-utpidan-me-5-per-report-mahoba-news-knp628833938","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के जरौली गांव में दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जरौली गांव निवासी विजयपाल अहिरवार की पत्नी रेखा (26) ने रविवार को विवाद से नाराज होकर घर पर जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी चरखारी ले गए। यहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देते हुए पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाने के लिए पत्र भेजा। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की।
पुत्री रेखा के जहर खाने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे पिता सुखचरण अहिरवार निवासी कछवाकला हमीरपुर ने ससुरालियों पर पुत्री को जहर खिलाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति विजयपाल, ससुर रामअवतार, सास राजकुमारी, देवर देवेंद्र व ननद रीता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह का कहना है कि महिला का इलाज चल रहा है। जांच के बाद हकीकत सामने आएगी।