फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth kills himself by hanging in mahoba

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 04 Jan 2019 12:15 AM IST
gaurav gaurav महोबा, उत्तर प्रदेश
महोबा, उत्तर प्रदेश Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 04 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth kills himself by hanging in mahoba
demo pic
कस्बा खरेला के कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से झूलता पाया गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।  
विज्ञापन

    
कस्बा खरेला के मोहल्ला हले द्वितीय बरदा रोड स्थित कांशीराम कालोनी निवासी जीतेंद्र (25) पुत्र सुरेंद्र कहार चाट की ठेलिया लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की रात जीतेंद्र का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


रात में परिजन एक कमरे में सो गए। तभी दूसरे कमरे में युवक ने विवाद से नाराज होकर पंखे के छल्ले से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह जब आहट न मिलने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो युवक का  शव झूलता देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। घटना से मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। कालोनी के लोग मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed