{"_id":"584451994f1c1bda63a861b7","slug":"two-murder-accused-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के दो आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकांड के दो आरोपियों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
हत्याकांड के दबोचे गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली चरखारी के ग्राम बगरौन के कछियनपुरा में दो दिन पहले लेनदेन के विवाद को लेकर ठेकेदार के पिता की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में नामजद दो आरोपियों को कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीसरे आरोपी स्वामी कुशवाहा की तलाश जारी है।
आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं।ग्राम बगरौन के कछियनपुरा निवासी अमर सिंह और महोबा निवासी सलीम अहमद ठेकेदारी का काम करते हैं। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दो दिसंबर की शाम अमर सिंह का पिता मनप्यारे घर पर था। तभी सलीम पुत्र कलीम,
कल्लू पुत्र रामेश्वर, व स्वामी कुशवाहा मनप्यारे के दरवाजे पहुंच गए थे। लेनदेन का विवाद बढ़ने पर मनप्यारे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र धर्मदास उर्फ राजू ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली चरखारी में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।