{"_id":"5a7350084f1c1bf17b8b4da5","slug":"truck-dcm-clash-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-डीसीएम की भिड़ंत, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-डीसीएम की भिड़ंत, चालक की मौत
mahoba
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़े ट्रक और डीसीएम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना (महोबा)।
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम चिचारा के पास डीसीएम और ट्रक की सीधी भिड़ंत मेें ट्रक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना में डीसीएम चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लगी रहने से जाम की स्थिति बनी रही।
गुरुवार सुबह 5 बजे कबरई से गिट्टी भरकर कानपुर जा रहा ट्रक कानपुर-सागर हाईवे पर चिचारा गांव के पास कानपुर की ओर से आ रही डीसीएम से टकरा गया। तेज धमाके की आवाज व चीख पुकार सुुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने ट्रक व डीसीएम में फंसे घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में ट्रक चालक लखनऊ निवासी रवि (30) पुत्र मोतीलाल की मौत हो गई।
डीसीएम चालक उन्नाव जिले के मनकापुर निवासी सतीश कुमार शुक्ला व क्लीनर मुन्ना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष खन्ना अब्दुल रज्जाक ने जांच पड़ताल की है। इस दौरान दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।