फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Peaceful elections held at the post of president and vice president

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर शांतिपूर्ण तरीके से हुआ चुनाव

Tue, 30 Jan 2018 11:13 PM IST
mahoba
mahoba Updated Tue, 30 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Peaceful elections held at the post of president and vice president
जीत के बाद खुशी मनाते पदाधिकारी - फोटो : amarujala
महोबा। जिले की 44 सहकारी समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। जबकि ज्यादातर प्रत्याशी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। चुनाव को लेकर सुबह से ही खासी गहमा गहमी रही। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में चुनाव के प्रति खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति गुढा में हुई वोटिंग के दौरान मुन्ना राजपूत ने जयप्रकाश राजपूत को एक वोट से हराया। बम्हौरी कलां सहकारी समिति में उर्मिला सिंह परिहार ने राजकुमार को एक वोट से पराजित किया। साधन सहकारी समिति कोटरा में अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में राजेंद्र यादव नेे दिनेश पाठक को एक वोट से हराया। सहकारी बैंक के लिए अवनींद्र सिंह उफ राजू सिंह व रमा सिंह और जीतेंद्र, राघवेंद्र और सियारानी डेलीगेट चुने गए। सहकारी बैंक के लिए प्रभात पाठक, राजेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, नाथूराम, केशव पाठक बैंक डेलीगेट चुने गए।
विज्ञापन


हमीरपुर जिला सहकारी बैंक कर्मचारी वेतनभोगी सहकारी समिति के डेलीगेट के हुए चुनाव में सभापति पद पर इसरार अहमद और उपसभापति पद पर संगीता चुुनी गई। जबकि लक्ष्मीशंकर चतुर्वेदी, माता बादल डेलीगेट के लिए चुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहकारी समिति टोलापातर से अध्यक्ष पद का पर्चा भरने जा रही शीला पत्नी शिवाधर अहिरवार को दूसरे गुट के लोगों ने रास्ते में रोक लिया और उस घंटों रास्ते में बंधक बनाए बैठाए रहे। जिससे शीला पद के लिए पर्चा नहीं दाखिल कर सकीं। पर्चा दाखिल करने का समय समाप्त होने के बाद महिला को छोड़ दिया गया। दबंगों के चंगुल छूट कर आई महिला ने थाना महोबकंठ में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष दिलीप मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
इंसेट
साधन सहकारी समितियों से निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष
समिति का नाम नाम पद नाम
किसान सेवा सहकारी समिति कुलपहाड़ गोरी शंकर अध्यक्ष
किसान सेवा सहकारी समिति कुलपहाड़ राजेश यादव उपाध्यक्ष
जनतंत्र इ. का. वेतनभोगी कर्मचारी समिति बृजराज सिंह अध्यक्ष
जनतंत्र इ. का. वेतनभोगी कर्मचारी समिति जानकी प्रसाद उपाध्यक्ष
साधन सहकारी समिति श्रीनगर वीरेंद्र मिश्रा अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति श्रीनगर के के सोनी उपाध्यक्ष
साधन सहकारी समिति भंडरा रामकरन मिश्रा अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति भंडरा फूलसिंह उपाध्यक्ष
साधन सहकारी समिति सिजहरी रामआसरे तिवारी अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति सिजहरी देवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष
साधन सहकारी समिति बमरारा अवधराज अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति सूपा रणवीर सिंह अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति गोरखा दुष्यंत सिंह अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति रिवई श्याम सुंदर तिवारी अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति कनकुआ सीताराम चौबे अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति खैरोकलां गीता देवी अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति रूरीकलां संजीव गुप्ता अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति पहाड़िया रवींद्र नारायन सक्सेना अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति भरवारा अर्चना राजपूत अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति भरवारा रामलाल उपाध्यक्ष
साधन सहकारी समिति देवगनपुरा रामकुमार राजपूत अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति खरेला ओमनारायण सिंह अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति खरेला अशोक सिंह उपाध्यक्ष
साधन सहकारी समिति ऐंचाना दुर्गादीन अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति ऐंचाना शैलेंद्र बादल उपाध्यक्ष
साधन सहकारी समिति कबरई राजेंद्र सिंह परिहार अध्यक्ष
साधन सहकारी समिति कबरई राजू सिंह मास्टर उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed