{"_id":"603562f6578236003539a373","slug":"mahoba-teenager-misdeed-in-house-molested-by-accused-five-days-ago-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, पांच दिन पहले आरोपियों ने की थी छेड़छाड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महोबा: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, पांच दिन पहले आरोपियों ने की थी छेड़छाड़, दो गिरफ्तार
Wed, 24 Feb 2021 01:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के पनवाड़ी के एक गांव में पांच दिन पहले दो युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ की। रिपोर्ट दर्ज कराने से बौखलाए आरोपियों ने 21 फरवरी को घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 18 फरवरी को घर पर थी। तभी दो युवकों ने छेड़छाड़ की थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोहित यादव व कल्लू राजपूत के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, पॉक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।
किशोरी का आरोप है कि 21 फरवरी की शाम जब परिजन खेतों पर गए थे। तभी दोनों युवक घर में घुस आए और रोहित ने दुष्कर्म किया कल्लू ने मारपीट करते हुए घर में रखी 40 हजार की नगदी निकाल ली और दोनों फरार हो गए। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी रोहित यादव व कल्लू राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।