फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tap-stealing gang caught, husband and wife among three arrested

Lakhimpur Kheri News: टोंटी चुराने वाला गैंग पकड़ा पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 31 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tap-stealing gang caught, husband and wife among three arrested
लखीमपुर खीरी। शहर के अलग-अलग मोहल्लों से टोंटियां चोरी करने वाले गिरोह का सदर कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 12 स्टील की टोंटियां, एक रिंच और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

बीते दिनों अलग-अलग मोहल्लों से टोंटियां चोरी होने की सूचनाएं मिल रही थीं। एक पीड़ित की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सचिन कुमार निवासी मोहल्ला कोरियाना, मिदनिया गढ़ी, उसकी पत्नी राखी और याकूब निवासी गोटैय्याबाग को चिह्नित किया। सोमवार को तीनों को नहरिया पटरी, खखरा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार को तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद घटनाओं का खुलासा हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed