फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news rasoolpur gadodi fraud

Etah News: पुराने कार्य को दोबारा दिखाकर 4.47 लाख का गबन, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 31 Aug 2026 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
etah news rasoolpur gadodi fraud
मिरहची। विकास खंड मारहरा की ग्राम पंचायत रसूलपुर गढ़ौली में मनरेगा योजना के तहत विकास कार्याें में धांधली की गई। गांव में हो चुके चार विकास कार्याें को दोबारा दर्शाकर 4.47 लाख रुपये का गबन किया। लोकायुक्त से शिकायत के बाद जांच में इसका खुलासा हुआ है। इस मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान नारायणी देवी समेत तीन लोगों के खिलाफ खंड विकास अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। नारायणी देवी वर्तमान में भी ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों में अनियमितता की शिकायत सलीम अहमद खां ने 15 दिसंबर 2020 को उप लोकायुक्त के समक्ष की थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी गजेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह कुशवाहा और अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र की त्रि-स्तरीय समिति गठित की गई। जांच में सामने आया कि पुराने कार्यों को ही दोबारा आईडी बनवाकर नए कार्य के रूप में दर्शाया गया। भुगतान करा लिया गया। समिति की आख्या के मुताबिक नियमानुसार किसी स्थान पर कराए गए कार्य को सामान्य परिस्थितियों में पांच वर्ष बाद और विशेष परिस्थितियों में तीन वर्ष बाद ही दोबारा कराया जा सकता है। इसके बावजूद रसूलपुर गढ़ौली में निर्धारित अवधि का पालन नहीं किया गया। लोकायुक्त के आदेश पर इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुधाकर दुबे की ओर से तत्कालीन ग्राम प्रधान नारायणी देवी पत्नी भूप सिंह लाला, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार और तत्कालीन तकनीकी सहायक अमरपाल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


इन विकास कार्याें के नाम पर गबन
जांच में माता के थान से कालीचरन के खेत तक नाला खुदाई के नाम पर 90,651 रुपये, ओमप्रकाश के ट्यूबवेल से हुण्डीलाल के खेत तक चकरोड निर्माण पर 1,38,072 रुपये, सोनपाल की समर से तरवरपुर माफी तक डाबर रोड के दोनों तरफ मिट्टी कार्य पर 94,269 रुपये तथा हरिशचंद्र की दुकान से गोवरा धुरे तक सड़क के दोनों तरफ पटरी सफाई व मिट्टी कार्य पर 1,24,620 रुपये का भुगतान किया गया। चारों कार्यों में हुई अनियमितता की कुल धनराशि 4,47,612 रुपये आंकी गई है। जांच समिति ने इसे वित्तीय अनियमितता एवं सरकारी धन के दुरुपयोग की श्रेणी में माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्तमान में भी प्रधान हैं नारायणी देवी
गबन के मामले में नामजद की गईं नारायणी देवी लगातार दो बार से ग्राम प्रधान हैं। वर्ष 2020 में भी वह गांव की प्रधान थीं। वर्तमान में भी वह ग्राम प्रधान हैं। इस प्राथमिकी के बाद उनसे धनराशि की वसूली और अन्य कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed