फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two gold chains snatched from a woman's neck.

Faridabad News: महिला के गले से सोने की दो चेन झपटी

Mon, 31 Aug 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two gold chains snatched from a woman's neck.
फरीदाबाद। सेक्टर-19 चौकी क्षेत्र के ओल्ड चौक के पास बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की दो चेन झपटकर फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था। वारदात के बाद महिला के पति ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया और उनके पीछे दौड़ा लेकिन आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी केसी थोमस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 अगस्त को अपनी पत्नी लिट्टा सीके के साथ सेक्टर-16 में आयोजित ओनम कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों वापस घर जाने के लिए ओल्ड चौक से बाईपास साइड रोड पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे ओल्ड चौक की तरफ से बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आकर रुके। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक उसकी पत्नी के गले पर झपट्टा मारा और दोनों सोने की चेन खींचकर ले गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed