फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Temples targeted after bike theft; accused arrested within 24 hours.

Bilaspur News: बाइक चोरी के बाद मंदिरों को बनाया निशाना, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Temples targeted after bike theft; accused arrested within 24 hours.
आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी की बरामद, पूछताछ में मंदिर चोरी समेत कई वारदातों का खुलासा
विज्ञापन

हमीरपुर का रहने वाला है आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी में दर्ज बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 25 वर्षीय आरोपी साहिल खान उर्फ साहू निवासी हौड़, डाकघर जाहू, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को गांव बल्ली (कोट) से बाइक चोरी होने के संबंध में थाना भराड़ी में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के बाद पुलिस को क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में गल्ले तोड़कर चोरी करने और चोरी के प्रयास की घटनाओं की भी जानकारी मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और लगातार प्रयास करते हुए 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने गांव बल्ली (कोट) से बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इसी चोरी की बाइक का इस्तेमाल क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में चोरी करने और कुछ मंदिरों में चोरी का प्रयास करने के लिए किया। पूछताछ में जिला हमीरपुर में भी चोरी की कुछ वारदातों को अंजाम देने और कुछ स्थानों पर चोरी का प्रयास करने की बात सामने आई है। भराड़ी पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
भराड़ी पुलिस ने मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य चोरी की वारदातों और चोरीशुदा सामान के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
-अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed