फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   murderer of daughter arrested

Sirsa News: 15 वर्षीय बेटी की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 31 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
murderer of daughter arrested
शराब के नशे में हत्या करने का आरोप, एक दिन का रिमांड
विज्ञापन

फोटो 28
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव खैरेकां में 15 वर्षीय नाबालिग बेटी की हत्या के मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी पिता राकेश नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस रिमांड के दौरान हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी। सूत्रों के अनुसार, आरोपी अपनी बेटी के चरित्र पर संदेह करता था। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी ने बताया कि 30 अगस्त को नाथ मोहल्ला निवासी कविता पत्नी राकेश नाथ ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया था। उसने बताया कि उसका पति राकेश शराब पीने का आदी है। नशे की हालत में अक्सर परिवार के साथ झगड़ा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान के अनुसार, 29 अगस्त की शाम कविता अपने तीन बच्चों को पड़ोस में रहने वाली अपनी मां के घर छोड़कर गई थी। इसी दौरान शाम करीब छह बजे उसका पति राकेश वहां पहुंचा और अपनी 15 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर आरोपी राकेश नाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार रिमांड अवधि में आरोपी से पूछताछ कर हत्या के मुख्य कारण का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed