{"_id":"6a95bd27923b9e6ddf0570a9","slug":"three-arrested-in-forged-death-certificate-case-six-wanted-individuals-also-nabbed-hapur-news-c-135-1-hpr1006-147540-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कूटरचित मृत्यु प्रमाणपत्र मामले में तीन गिरफ्तार, छह वारंटी भी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कूटरचित मृत्यु प्रमाणपत्र मामले में तीन गिरफ्तार, छह वारंटी भी दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कूटरचित मृत्यु प्रमाणपत्र के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर छह वारंटियों को भी पकड़ा गया। दोनों कार्रवाइयों में कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई।
कूटरचित दस्तावेज के मामले में शाहपुर फगौता निवासी विष्णु प्रताप, जंगबहादुर और नम्रता को आनंदा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार नम्रता के कब्जे से अंगूरी देवी के नाम का कूटरचित मृत्यु प्रमाण पत्र बरामद हुआ। प्रमाण पत्र में मृत्यु की तारीख 13 मार्च 2023 और पंजीकरण की तारीख 23 मई 2023 दर्ज है। पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
वहीं वारंटियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में कांवी निवासी रोहित और सतेन्द्र, गालंद निवासी कर्ण तोमर उर्फ दीपक, मोहल्ला माता निवासी राजू, अचपलगढ़ी निवासी ध्रुव और बजरंगपुरी निवासी सौरभ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इन सभी के खिलाफ अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से वारंट जारी थे। संबंधित मामलों में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, चोरी के प्रयास और दहेज उत्पीडऩ जैसी धाराएं शामिल हैं।
विज्ञापन
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।