{"_id":"573cb9184f1c1bd41aac7560","slug":"if-you-do-not-water-burst-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी न मिलने पर फूटा गुस्सा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी न मिलने पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Thu, 19 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
टूटी पड़ी कुर्सी और बिखरे पड़े कागजात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संस्थान पनवाड़ी की ओर से कस्बे में प्रतिदिन पानी की आपूर्ति न किए जाने से लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर दी। जिससे कार्यालय में भगदड़ मच गई। लोगों ने मेज, कुर्सियां तोड़ डाली। कर्मचारी ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
पनवाड़ी कस्बे में शेड्यूल के मुताबिक एक दिन छोड़ कर पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन कस्बे के कुछ लोगों ने बुधवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर प्रतिदिन पानी की आपूर्ति किए जाने की मांग की। इस पर कर्मचारी विजय कुमार ने शेड्यूल के मुताबिक पानी की आपूर्ति किए जाने की बात कही। इससे लोग गुस्सा गए और कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सी, मेज उठाकर फेंकने से कार्यालय में काफी नुकसान हुआ।
आधा घंटे तक वहां उपद्रव चलता रहा। इससे कार्यालय में भगदड़ मच गई। दबंगों ने लिपिक विजय कुमार से साथ अभद्रता कर सरकारी कार्य में व्यवधान भी डाला। विजय कुमार ने दो लोगों के खिलाफ थाना पनवाड़ी में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, यदि जांच में सत्यता पाई गई तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।