फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If you do not water burst angry

पानी न मिलने पर फूटा गुस्सा

Thu, 19 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 19 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
If you do not water burst angry
टूटी पड़ी कुर्सी और बिखरे पड़े कागजात - फोटो : अमर उजाला
जल संस्थान पनवाड़ी की ओर से कस्बे में प्रतिदिन पानी की आपूर्ति न किए जाने से लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर दी। जिससे कार्यालय में भगदड़ मच गई। लोगों ने मेज, कुर्सियां तोड़ डाली। कर्मचारी ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


पनवाड़ी कस्बे में शेड्यूल के मुताबिक एक दिन छोड़ कर पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन कस्बे के कुछ लोगों ने बुधवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर प्रतिदिन पानी की आपूर्ति किए जाने की मांग की। इस पर कर्मचारी विजय कुमार ने शेड्यूल के मुताबिक पानी की आपूर्ति किए जाने की बात कही। इससे लोग गुस्सा गए और कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सी, मेज उठाकर फेंकने से कार्यालय में काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


आधा घंटे तक वहां उपद्रव चलता रहा। इससे कार्यालय में भगदड़ मच गई। दबंगों ने लिपिक विजय कुमार से साथ अभद्रता कर सरकारी कार्य में व्यवधान भी डाला। विजय कुमार ने दो लोगों के खिलाफ थाना पनवाड़ी में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, यदि जांच में सत्यता पाई गई तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed